फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू घोंप छीन ले गए महंगा मोबाइल

Tue, 18 Aug 2015 12:55 AM IST
संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के भुजहीं गांव के पास सोमवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया और उसका 16 हजार रुपये का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने लहूलुहान युवक पीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जहानागंज कस्बे के इस्लामपुरा मुहल्ला निवासी मोहम्मद सुहेल (20) सोमवार की शाम अपनी साइकल से भुजहीं गांव निवासी एक व्यक्ति के घर गया था। वापसी में वह भुजहीं गांव के बाहर पहुंचा कि पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने सुहेल की साइकल रोककर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। अचानक हमले से सुहेल जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। उधर, बदमाश उसके पास मौजूद 16 हजार रुपये मूल्य का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल सुहेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहानागंज में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के संबंध में एसओ जहानागंज राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि सूचना मिली है। लेकिन तहरीर नहीं मिली है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें