फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी के दिन भी धड़ल्ले से खुली रही मिठाई की दुकानें

विज्ञापन
शहर के मातबरगंज में रविवार को बंदी के बाद भी खुली मिष्ठान की दुकान। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अनलॉक-1 में दुकान खोलने की छूट क्या मिली दुकानदार इस छूट की धज्जियां उड़ाने लगे है। नियमों के विपरीत दुकानें खोली जा रही है और जिले के जिम्मेदार इससे पूरी तरह से मूक दर्शक बने हुए है। रविवार को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोले जाने की अनुमति है, फिर भी इस रविवार को मिठाई की दुकानें भी पूरी तरह से खुली रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लगा था। सभी तरह के व्यवसायिक प्रतिष्ठ, स्कूल, कालेज, कार्यालय आदि बंद कर दिए गए थे। चार लॉकडाउन के बाद अनलॉक-1 की शुरूआत एक जून से हुई। जिसके लिए सरकार ने बाकायदा नियम बनाए और उसे जारी भी किया। इसमें सबकुछ निर्धारित था। किस दिन किस चीज की दुकानें खोली जाएंगी। संडे हो या मंडे प्रतिदिन खोले जाने वाले दुकानों में सिर्फ आवश्यक बस्तुओं जैसे दूध, दवा, फल व सब्जी की दुकानों को ही छूट थी। मिठाई की दुकानों को रविवार को छोड़ कर हर दिन खोला जाना था। अनलॉक-1 में छूट मिलते ही मिठाई के दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ाने में जुट गए। रविवार को शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक सभी मिठाई की दुकानें खुली हुई थी और इन पर ग्राहक खरीदारी के लिए जुटे थे। जबकि शासन से जारी दिशा निर्देशों में रविवार को मिठाई की दुकानों को बंद करने की बात है। शहर क्षेत्र में मातबरगंज मुहल्ले, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली आदि क्षेत्रों में मिठाई की दुकानें खुली रहीं।
एसडीएम को भी नहीं है नियमों की जानकारी
आजमगढ़। सबसे बड़ी बात तो यह देखने को मिली कि शासन के निर्देशों का अनुपालन कराने की जिसकी जिम्मेदारी है उसे ही नियमों का पता नहीं है। मिठाई की दुकानें खुली होने के बाबत पूछे जाने पर एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह ने कहा कि रविवार को दवा के साथ ही मिठाई की दुकानें भी खोली जा सकती है क्योंकि हमेशा से ही यह खुलती आई हैं। रविवार को आवश्यक सेवा की दुकानें ही खुलनी है और एसडीएम साहब के हिसाब से मिठाई भी आवश्यक सेवा में आती है। जबकि आवश्यक सेवा में सिर्फ दवा, सब्जी, फल व दूध को ही स्थान दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को मिठाई की दुकान खोलने की कोई अनुमति नहीं है। यदि कोई दुकानदार खोला है तो वह नियम विरुद्ध है। रविवार को सिर्फ दूध, फल, सब्जी व दवा की दुकानें ही खुल सकती है। रविवार को खुली मिठाई की दुकानों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें