फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भूमि विवाद में मिठाई विक्रेता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरायपुल गांव के पास बदमाशों ने भूमि विवाद में मिठाई विक्रेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उसका खून से सना शव बृहस्पतिवार की सुबह दुकान में बिस्तर पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण, सीओ फूलपुर ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर जाकर जांच की। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शव देने से इन्कार कर दिया।
पुलिस के आश्वासन पर वे करीब सात घंटे बाद शव देने को राजी हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पवई थाना क्षेत्र के सरायपुल गांव निवासी रमाशंकर यादव (45) का सरायपुल में शाहगंज मालीपुर रोड के किनारे मिठाई और चाय की दुकान है।
रमाशंकर बुधवार की रात बेटे के साथ पवई थाना क्षेत्र के भुखली गांव में शादी समारोह में गए थे।
रात में लगभग आठ बजे वह शादी समारोह से लौट कर घर आ गए। इसके बाद वह दुकान पर सोने चले गए। सुबह छह बजे बेटा प्रशांत यादव दुकान पर गया तो पिता का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिला। चेहरे पर धारदार हथियार के निशान थे। हाथ की नस भी कटी हुई थी। बेटे ने पवई थाना प्रभारी अनिल सिंह को सूचना दी।
सूचना पाकर मौके पर ग्रामीण एसपी चिराग जैन, सीओ फूलपुर अनिल वर्मा, उप जिला अधिकारी फूलपुर सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी, कोतवाल शशीचंद चौधरी, थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल पहुंच गए।
परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। एसपी ग्रामीण के समझाने पर करीब सात घंटे बाद परिवार के लोग माने। बेटे ने तहरीर में पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।
तहरीर में बताया है कि रमाशंकर का भूमि को लेकर पट्टीदार वीरेंद्र से विवाद चल रहा था। आरोप है कि वीरेंद्र के पुत्र अंकित और उसके साथियों ने ही उसके पिता की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वीरेंद्र और अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हत्या की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर जांच की गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें