फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में युवक की हुई मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत उसरहा बाजार में अचेतावस्था में मिला था।
विज्ञापन

पवई के मित्तूपुर बाजार निवासी 27 वर्षीय दिनेश पुत्र फिरतू शनिवार की सुबह घर से निकला। इसके बाद 10 बजे के लगभग वह अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत उसरहा बाजार में मंदिर के पास वह अचेतावस्था में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आलापुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें