फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल पर सोए वृद्ध की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। तहबरपुर थाने के जमालपुर काजी गांव में बृहस्पतिवार को ट्यूबवेल की रखवाली करने के लिए वहां सोए वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रात करीब दस बजे भोजन लेकर पहुंचे छोटे भाई को घटना की जानकारी हुई तो वह शोर मचाने लगा। घटना की सूचना मिलने पर निजामाबाद थाने की पुलिस पहुंची। लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाने के जमालपुर काजी गांव निवासी सत्यदेव मौर्य (70) रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात ट्यूबवेल की रखवाली करने के लिए वहां सोने गए थे। रात करीब दस बजे छोटा भाई भोजन और दवा लेकर पहुंचा। छोटे भाई के आवाज देने के बावजूद सत्यदेव की तरफ से कोई आवाज नहीं आई तो वह पास जाकर देखा। देखा कि उसके गले में सूजन और निशान पड़ा था। ऐसे में परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। जिस स्थान पर सत्यदेव का ट्यूबवेल है, वह स्थान निजामाबाद थाना क्षेत्र में पड़ता है। निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश पीएम को भेज दिया। सत्यदेव तीन भाईयों में बड़े थे। वह चार बेटा और दो बेटियों के पिता थे। घर वालों के मुताबिक किसी से कोई रंजिश नहीं है। सत्यदेव के मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद दिनेश सिंह ने बताया की लाश पीएम को भेजा गया है। मौत का जो भी कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें