फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कमिश्नर के नेतृत्व में खाद्य गोदामों का औचक निरीक्षण, मिली कई खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से आजमगढ़, मऊ और बलिया में जनपदीय अधिकारियों और एसडीएम की टीम गठित कर खाद्य गोदामों का औचक निरीक्षण कराया। कमिश्नर ने स्वयं बूढ़नपुर के अतरैठ में गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के उठान और आनलाइन रजिस्टर से स्टाक का मिलान किया।
विज्ञापन

अतरैठ में आनलाइन रजिस्टर अपडेप नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। गोदाम प्रभारी को तत्काल अपडेट करने का निर्देश दिया। गोदाम दो स्थान पर है लेकिन रजिस्टर एक ही है। कमिश्नर ने इस स्थिति पर असंतोष जताया। निर्देशित किया कि दोनों स्थानों का अलग-अलग रजिस्टर बनाया जाए। खाद्यान्न उठान का रोस्टर तो बनाया गया था लेकिन उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा नहीं किया गया था। पता चला कि कुछ कोटेदार उठान की जमा धनराशि के सापेक्ष पूरा उठान नहीं कर रहे हैं। उठान का कुछ भाग गोदाम पर ही छोड़ दिया जाता है। गोदाम प्रभारी को सख्त हिदायत दी कि कोटेदारों द्वारा जमा धनराशि का शत प्रतिशत उठान होना चाहिए। रख रखाव, इलेक्ट्रानिक कांटे, गोदाम के बाहर खड़े वाहनों की स्थिति, खाद्यान्न बोरे में स्टेंसिल की नंबरिंग आदि का निरीक्षण किया। कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिए। डीपीआरओ लालजी दूबे, एसडीएम निजामाबाद राजीव रत्न सिंह आदि थे। वहीं, सगड़ी के विपणन केंद्र जीयनपुर पर एसडीएम बूढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्र और परियोजना निदेशक डीआरडीए अभिमन्यु कुमार सिंह ने चेकिंग की। रजिस्टर और बोरियों का मिलान कर रिपोर्ट तैयार की गई। उसे मंडलायुक्त को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें