रैदोपुर में घने कोहरे के बिच से अपने ठेले को ले जाता वेंडर।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़।शीतलहर तथा कुहरे के कारण रविवार को जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह कुहरे के कारण वाहनों का संचालन काफी कष्टदायक रहा। महानगरों की ओर जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहने के चलते यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था।
सुबह धूप तो निकली, लेकिन कुछ समय बाद बदली छा जाने से स्थिति पूर्ववत हो गई। ठंड का कहर जारी रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। सुबह सात बजे तक कुहरा छाए रहने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लोग अपने घरों से देर से निकले। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण बहुत से लोगों ने रजाई नहीं छोड़ी। पूरे दिन धूप और बदली का खेल जारी रहा। रविवार को जनपद का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जनपद में पूरे दिन धूप और बदली का क्रम जारी रहा। शाम के समय कुछ देर के देर के लिए आसमान से बूंदे भी टपकी। इसके बाद पछुआ हवाएं चलनी शुरू हो गई। पछुआ हवाओं के चलने से गलन काफी बढ़ गई। जिसके कारण शाम होते ही लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। वहीं जो लोग बाहर थे वह अलाव का सहारा लेते नजर आए।