ऑफिस में बने कमरे में फंदे से लटका मिला शव
- फोटो : amar ujala
बलिया के नगरा कस्बे में स्थित कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी के मैनेजर ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव ऑफिस में बने कमरे में पंखे पर चादर के सहारे लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
कैशपार माइक्रो क्रेडिट कंपनी के स्थानीय शाखा में मैनेजर पद पर तैनात मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी विजय कुमार (28) का शव उनके कमरे में पंखे के सहारे लटका हुआ मिला। तीन माह पहले ही गाजीपुर जनपद के जखनियां शाखा से इस शाखा में ट्रांसफर होकर आए थे।
कर्मचारियों के साथ में खाया था खाना
ऑफिस परिसर में ही उनका कमरा था। परिसर में रहने वाले सह कर्मचारियों ने बताया कि रविवार दोपहर में खाना खाने के बाद विजय कुमार ने कहा कि आप लोग इधर सो जाओ। मैं अपने कमरे में जा रहा हूं। उसके बाद वो अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद एक कर्मचारी जब किसी काम से एक कमरे में गया तो देखा कि मैनेजर कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटके हुए हैं।
पढ़ेंः कल आजमगढ़ में सीएम योगी: करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं लोकार्पण