फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सात केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने कला उत्सव में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। श्रोत-विद्यालय - फोटो : 1
विज्ञापन
आजमगढ़। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में शुक्रवार को संकुल स्तर पर राष्ट्रीय एकता पर्व (कला उत्सव) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता, भारतीय कला व विरासत के प्रति सम्मान और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त करना था।
विज्ञापन

इस वर्ष कला उत्सव का संबद्ध राज्य कर्नाटक रहा, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने वहां की लोक संस्कृति, संगीत, नृत्य, वेशभूषा और परंपराओं को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार ने किया।
उन्होंने कहा कि कला उत्सव विद्यार्थियों को भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के साथ राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बलिया, मऊ, बीएलडब्ल्यू वाराणसी, चेरो सलेमपुर, देवरिया, एएफएस गोरखपुर और केंद्रीय विद्यालय गाजीपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों ने समूह नृत्य, समूह गायन, चित्रकला, आर्टिफैक्ट्स सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विशेष रूप से कर्नाटक की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और विविधता में एकता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें