फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जेडी एप से बुलडोजर मालिकों का नंबर निकालकर बड़े प्रोजेक्ट में काम दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार साइबर अपराधी पंकज सिंह। श्रोत-पुलिस - फोटो : 1
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस ने बड़े प्रोजेक्ट में काम दिलाने का झांसा देकर बुलडोजर मालिकों से ठगी करने वाले आरोपी पंकज सिंह निवासी तरवां सराय वृंदावन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हाल ही में 15.50 लाख रुपये की ठगी की है। आरोपी के खिलाफ 13 शिकायतें दर्ज हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल से मिले एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जांच गई, पता चला कि उक्त नंबर पर 13 शिकायतें पहले से दर्ज हैं। इसके बाद उक्त नंबर की सीडीआर और आईएमईआई नंबर निकाली गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे बीते पांच साल से ठगी कर रहा है। आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 1350 रुपये बरामद किया गया है।
विज्ञापन

खुद को बताता था एलएनटी कंपनी का कर्मचारी
आरोपी ने बताया कि वह जस्ट डायल एप से बुलडोजर मालिकों का नंबर निकालता था। खुद को एलएंडटी, नवी मुंबई का कर्मचारी बताकर मशीनों मालिकों को बड़े प्रोजेक्ट में काम दिलाने का झांसा देता था। मालिकों को भरोसे में लेने के बाद वह एडवांस या प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम ऐंठता था। फर्जी मनी क्रेडिट मैसेज भेजकर भी ठगी करता था। कुछ लोगों के साथ आरोपी सॉफ्टवेयर बेचने के नाम पर ठगी किया है। सहज जनसेवा केंद्रों के क्यूआर कोड के जरिये भी ठगी की रकम मंगवाकर नकद निकलवा लेता था।
पुलिस कर रही है आरोपी के नेटवर्क की तलाश
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी पंकज सिंह के नेटवर्क की तलाश कर रही है। पुलिस बरामद मोबाइल से अन्य डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है। इसके साथ ही गिरोह में शामिल अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें