आजमगढ़ के शिब्ली नेशनल कॉलेज में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक छात्रनेता ने 80 करोड़ लोगों को जूते की नोक के नीचे रखने का दावा किया था। हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को उक्त छात्रनेता को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
शनिवार को एक मामले को लेकर शिब्ली कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें एक छात्रनेता द्वारा भड़काऊ भाषण दिया गया। उसके द्वारा 80 करोड़ लोगों को जूते की नोक के नीचे रखने की बात कही गई थी। इस पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की थी। साक्ष्य के तौर पर भाषण से संबंधित वीडियो भी पुलिस को सौंपी थी।
मामले की जांच में पुलिस को आरोप में सत्यता प्रतीत हुई और मामले में पुलिस द्वारा आरोपी अब्दुल रहमान को धर्म विशेष के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। पुलिस छात्रनेता को हिरासत में ले कर जब कोतवाली लाई तो काफी संख्या में समर्थक जमा हो गए। एसपी सिटी शैलेंद्र ने बताया कि भड़काऊ भाषण मामले में युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।