फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम राजेश कुमार और एसपी सुधीर कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला कारागार का डीएम-एसपी ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोई बड़ी खामियां तो नहीं मिली लेकिन जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। अधिकारी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह मय दल बल शुक्रवार को 11 बजे जिला कारागार पहुंचे। अधिकारियों के औचक निरीक्षण के चलते जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी व एसपी ने एडीएम प्रशासन व एसपी ट्रैफिक की देखरेख में फोर्स के द्वारा बैरको की जांच पड़ताल कराया। इसके साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था का हाल भी देखा। बाहरी दीवारों के साथ ही टावरों की व्यवस्थाओं के बाबत जानकारी ली और उचित दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जेल के अंदर कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक सुधीर कुमार जायसवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें