फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया पर सख्ती, पांच इनामी बदमाश पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पुलिस ने शराब माफिया के खिलाफ मुहिम चला रखी है। शनिवार को 25 हजार के एक और 10-10 हजार के चार इनामी अवैध शराब कारोबारियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। सभी पवई व दीददारगंज थाना क्षेत्र में हुई जहरीली शराब से मौतों के मामले में वांछित थे। उनको शराब माफिया मोतीलाल गैंग डी-74 के सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शराब माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई थाना पुलिस ने शुक्रवार को 10-10 हजार के इनामी शरद यादव उर्फ मिंटू, अमित सिंह व बबलू सिंह उर्फ दयानंद सिंह को गिरफ्तार किया है। सभी शेरजहांपुर के रहने वाले हैं और उ्हें खंजहापुर मोड़ से गिरफ्तार किया। इसी गांव के प्रमोद यादव की गिरफ्तारी दुख्खी मोड़ से हुई। इनके अलावा रवि यादव उर्फ रविकांत निवासी अताईपुर कोतवाली फूलपुर को शुक्रवार को मित्तूपुर बैरियर के पास से पकड़ा गया। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
एसपी ने बताया कि सभी पवई व दीदारगंज थाना क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कांड के बाद पंजीकृत डी-74 गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। इस गैंग का लीडर मोतीलाल पहले ही अंबेडकरनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पांच गैंगों के 20 सदस्यों के खिलाफ तरवां, पवई, सरायमीर, रौनापार व फूलपुर में मुकदमे किए जा चुके हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। गैंगेस्टर के तहत निरुद्ध शराब माफिया की संपत्ति आदि की जांच करायी जा रही है। अवैध तरीके से कमाई संपत्ति को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें