फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में साइबर अपराध रहा काबू में

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। साइबर अपराध पर लगाम को लेकर जिले में साइबर सेल व थाना दोनों स्थापित है, लेकिन अभी साइबर थाने पर मामले काफी कम ही पहुंच रहे है। इसके पीछे कारण क्या है यह स्पष्ट तो नहीं है लेकिन जिला मुख्यालय के बजाए रानी की सराय थाना परिसर में इस थाने को स्थापित किया जाना एक प्रमुख कारण जरूर है। कोरोना काल की बात की जाए तो साइबर अपराध पर लगाम लगा नजर आया। मात्र छह मुकदमें कोरोना काल के दौरान दर्ज हुए, जिसमें दो का निस्तारण भी कर दिया गया।
विज्ञापन

जिले का साइबर सेल व साइबर थाना अभी साइबर अपराधियों से तकनीकी रूप में काफी पीछे है। क्योकि आधुनिक संसाधनों की साइबर सेल व थाने पर कमी है। यही कारण है कि ज्यादातर साइबर मामलो का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। फिर महकमा जुटा हुआ है। कोरोना काल में साइबर अपराध पर कुछ लगाम लगा हुआ था। अप्रैल माह में मात्र दो मुकदमें दर्ज किए गए और दोनों निस्तारित भी कर दिए गए। तो वहीं मई माह में चार मामले दर्ज किए गए है। जिसकी विवेचना में पुलिस टीम जुटी हुई है। इंस्पेक्टर साइबर थाना राजेश कुमार यादव ने बताया कि थाना स्थापित होने के बाद अब तक 20 मुकदमें दर्ज किए गए है। जिसमें छह का निस्तारण कराते हुए लगभग 20 लाख रुपये की रिकवरी कराई गई है। वहीं आधा दर्जन साइबर अपराधी गिरफ्तार कर जेल भी भेजे गए है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि साइबर थाना रानी की सराय थाना परिसर में स्थापित किया गया है। यहां एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा, दो कंप्यूटर आपरेटर के अलावा 10 आरक्षियों की तैनाती है। इसके साथ ही साइबर सेल में भी दो आरक्षी तैनात है। थाने पर पहुंचने वाले सभी मामलों को गंभीरता से लिया जाता है और निस्तारण का पूरा प्रयास वहां तैनात टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें