फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आंबेडकर जयंती मनाने से रोका, न मानने पर मारापीटा, मौत

विज्ञापन
मृतक श्रीराम की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना बिलरियागंज क्षेत्र के नसीरपुर फतेहपुर में मंगलवार को आंबेडकर जयंती मनाने से बुजुर्ग को मनबढ़ युवक ने रोका। न मानने पर मनबढ़ ने बुजुर्ग को मारपीट कर घायल कर दिया। इसमें गंभीर रूप से घायल श्रीराम (60) को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हत्या की प्राथमिकी दर्ज बुधवार की दोपहर पुलिस ने आरोपी सुरंजन कुमार को गुलवा नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने बताया कि मंगलवार को तहरीर दी गई थी। मृतक के बेटे प्रदीप कुमार ने बताया है कि उनके पिता श्रीराम आंबेडकर जयंती मनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गांव का सुरंजन कुमार ने इसका विरोध करते हुए जयंती मनाने से रोका। इस पर पिता ने एतराज जताया तो उन्हें रास्ते में रोककर सुरंजन ने मारपीट की। मारपीट में उन्हें गंभीर रूप से चोटें आईं। इसी दौरान आरोपी ने पिता को धक्का दे दिया। इससे वे पत्थर पर औधे मुंह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में घायल अवस्था में भर्ती किए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। तहरीर के आधार पर तुरंत पुलिस ने मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इधर मौत के बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आरोपी की फिराक में थी। इस मामले में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गुलवा नहर पुलिया के पास से आरोपी सुरंजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक श्रीराम की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें