फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खरीदार बनकर मेडिकल स्टोर के कैशबाक्स से निकाल लिए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार चौक स्थित अफाक मेडिकल हाॅल में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। सामान खरीदने के बहाने दुकान में पहुंचे दो आरोपी काउंटर की दराज से 20 हजार रुपये निकालकर भाग निकला।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक जावेद अख्तर ने बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान दो युवक दुकान पर पहुंचे और फेसवॉश तथा शैंपू मांगने लगे। दुकानदार सामान निकालने के लिए दुकान के अंदर रैक की ओर गए, तभी दोनों युवकों ने मौका पाकर काउंटर की दराज में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। नकदी लेकर जाते समय आरोपियों ने दुकानदार से कहा कि वे सामने चाय की दुकान तक जा रहे हैं और थोड़ी देर में लौटकर सामान ले जाएंगे। काफी देर तक वापस न आने पर दुकानदार को शक हुआ। जब उन्होंने दराज चेक किया तो रुपये गायब मिले।
घटना की सूचना पुलिस आपातकालीन सेवा 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से बाजार के व्यापारियों में आक्रोश है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें