फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसटीएफ और सुल्तानपुर पुलिस ने दो युवकों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के घूरीपुर और मुस्लिमपटी से शनिवार की रात एसटीएफ और सुल्तानपुर पुलिस टीम दो युवकों को उठाकर ले गई। टीम ने दोनों युवकों के घर से चोरी के आभूषण बरामद किए।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी एक युवक के घर एसटीएफ और सुल्तानपुर पुलिस ने रात में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सुल्तानपुर में हुई चोरी के सामान बरामद किए। वहीं मुस्लिमपटी् गांव में एक युवक के घर छापेमारी कर सुल्तानपुर जिले के एक क्षेत्र में हुई चोरी के कुछ माल बरामद किए। इसके बाद टीम दोनों युवकों को अपने साथ लेकर चली गई। इसकों लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से घूरीपुर और मुस्लिमपट्टी गांव में भय का माहौल रहा। निजामाबाद थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाहर की पुलिस टीम ने छापेमारी कर चोरी के समान और सोना बरामद किए गए हैं। पूरा मामला क्या है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें