फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सेक्टर सात द्वारका में लगी दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी बाबा की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। दिल्ली के सेक्टर 7 द्वारका में अब श्रद्घालु दुर्वासा महामंडलेश्वर मौनी बाबा का दर्शन पूजन कर सकेंगे। दुर्वासा महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 राम जानकी सिद्धपीठ गहजी के ब्रह्मलीन संत राम लाल दास मौनी बाबा का देश की राजधानी दिल्ली के मंदिर में उनकी मूर्ति का अनावरण राम नवमी के पवित्र अवसर पर भव्य आयोजन के साथ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक दिल्ली पुलिस में कार्यरत क्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी व मौनी बाबा मंडल फाउंडेशन के संयोजक राजनाथ पांडेय की देखरेख में मौनी बाबा के मंदिर का निर्माण और मौनी बाबा की मूर्ति का अनावरण किया गया। अनावरण कार्यक्रम में 3,000 श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मौनी बाबा मंडल फाउंडेशन के संयोजक राजनाथ पांडेय ने बताया मौनी बाबा की कृपा बहुत सारे लोगों पर हुई और और तमाम लोग फर्श से अर्श पर पहुंच गए। ऐसे तमाम लोग आज जो कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और कई देशों में एनआरआई के रूप में रह रहे हैं ऐसे तमाम श्रद्धालु भक्त जो उनसे जुड़े हुए थे और उनकी इच्छा थी कि दिल्ली में भी मौनी बाबा का भव्य मंदिर की नींव रखी जाए। लोगों के सहयोग और लोगों की श्रद्धा भक्ति के चलते मौनी बाबा मंडल फाउंडेशन की स्थापना कर दिल्ली में रह रहे जनपद और अगल-बगल के लोगों के नेतृत्व में मौनी बाबा के मंदिर और मूर्ति का अनावरण हुआ है। इस मौके पर दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर एवं भारतीय सीमा सुरक्षा बल के महानिरीक्षक वीरेंद्र नारायण सिंह, शीला तिवारी, डा. शालिनी पांडेय, विनोद पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, विनोद सिंह, पारस नाथ पांडेय, राहुल पांडेय, अवनीश मिश्र, रमाकांत मिश्र, डा. अवधेश पांडेय, राणा सिंह, जय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें