फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित होंगे एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर जिले के एसपी सुधीर कुमार सिंह गणतंत्र दिवस पर प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित होंगे। इसके अलावा चार अन्य पुलिस कर्मियों को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। एसपी को पूर्व में गोल्ड व सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी सुधीर कुमार सिंह मूलरुप से बिजनौर जिले के निवासी है। 2009 बैच के आईपीएस सुधीर कुमार सिंह ने एमए इकोनामिक्स से किया हुआ है। तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के प्रधान जयहिंद यादव की हत्या के बाद उनकी तैनाती जिले में की गई थी। 16 अगस्त 2020 को उन्होंने जिले में अपना पदभार संभाला था। इसके पूर्व वे एसपी साइबर क्राइम के अलावा बलरामपुर, गोंडा, अंबेडकर नगर, अमरोहा, गाजियाबाद,1मुजफ्फर नगर आदि अन्य जिलों में तैनात रह चुके हैं। 15 अगस्त 2018 को उन्हें पहला पदक सिल्वर मिला। इसके बाद 15 अगस्त 2019 को उन्हें एक और पदक गोल्ड मिला। लगभग पांच माह माह के जिले में कार्यकाल के दौरान बेहतर कानून व्यवस्था के लिए इस बार 26 जनवरी को उन्हें प्लेटिनम अवार्ड दिया जाएगा। एसपी के अलावा जिले के चार अन्य पुलिस कर्मी भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किए जाएंगे। इसमें राम प्रसाद, शुभनाथ यादव, संतोष कुमार सिंह व छोटेलाल यादव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें