संवाद न्यूज एजेसीलाटघाट। मिशन कायाकल्प को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी ने अजमतगढ़ बीआरसी पर बैठक की। बैठक में पांच शिक्षक अनुपस्थित रहे। बीईओ ने अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।खंड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी की अध्यक्षता में सोमवार को बीआरसी अजमतगढ़ पर बैठक हुई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें अनेक विद्यालयों द्वारा 14 इंडिकेटर्स को पूरा कर लेने के लिए उनकी प्रशंसा की गई एवं अन्य विद्यालयों को यथाशीघ्र 14 इंडिकेटर्स को संतृप्त करने हेतु निर्देशित किया गया। आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका ,समृद्धि पुस्तिका, सहज पुस्तिका, प्रिंट रिच मटेरियल एवं गणित किट के साथ-साथ प्रेरणा लक्ष, प्रेरणा तालिका एवं प्रेरणा सूची का विभिन्न विद्यालयों में उपलब्धता की समीक्षा की गई। बैठक में एआएपी कमलनयन यादव, अनिल कुमार मिश्र, विमल प्रकाश, कुसुम पांडेस के साथ- साथ दिनेश पांडेय, जर्रार हुसैन, अंशु राय, मोनिका कुशवाहा व सुरेंद्र मौर्य सहित आदि उपस्थित थे।