फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: आजमगढ़ में महिला दरोगा के कमरे में घुसा दीवान, कार्यों में लापरवाही दिखा एसपी ने किया निलंबित

Mon, 15 Jul 2024 03:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में रौनापार थाना परिसर में ही स्थित आवास में एक महिला दरोगा रहती हैं। उन्होंने आवास में बिना इजाजत दीवान के घुसने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसपी से की। उधर, कार्यों में लापरवाही दिखा कर दीवान को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन
एसएसपी ग्रामीण चिराग जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना परिसर स्थित महिला दरोगा के आवास में थाने का दीवान बिना इजाजत के ही घुस गया। महिला दरोगा द्वारा इसकी शिकायत एसपी से की गई। एसपी हेमराज मीना ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी दीवान को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रौनापार थाने में तैनात महिला दरोगा थाना परिसर में ही बने आवास में रहती हैं। रविवार को वह अपने आवास पर भी इसी बीच थाने पर तैनात दीवान राजेश यादव उनके कमरे में घुस गया। उसके द्वारा महिला दरोगा से अभद्रता की गई। 

महिला दरोगा ने इसकी शिकायत एसपी से कर दी। शिकायत पत्र मिलने पर एसपी ने सीओ सगड़ी को इस मामले की जांच सौंपी है। वहीं आरोपी दीवान को कार्यों में लापरवाही के आरोप में एसपी ने आरोपी राजेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन




एसएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजेश यादव को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और जन मानस में अच्छी छवि होने के कारण एसपी हेमराज मीना ने निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन


विभागीय कार्रवाई के लिए सीओ सगड़ी को जांच का निर्देश दिया गया है। महिला दरोगा के कमरे में घुसने के मामले का भी शिकायत पत्र मिला है। जिसकी जांच सीओ सगड़ी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें