फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत जल्द बस से कर सकेंगे बिहार का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले से बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी रोडवेज और बिहार परिवहन मिलकर दोनों राज्यों के बीच बसें चलाने जा रहा है। यूपी से 69 बसें चलेंगी तो बिहार से 97 बसों का संचालन होगा। इसमें आजमगढ़ जनपद भी शामिल है। आजमगढ़ से बलिया, बक्सर वाया फेफना, बयानी, बलिया से छपरा व बलिया से पटरा को जाएगी।
विज्ञापन

सितंबर 2019 में हुए समझौते पर बसों का संचालन शुरू होगा। मार्च 2020 में बिहार पथ को पत्र भेजकर बस संचालन की तारीख तय करनी थी। पर, लॉकडाउन की वजह से बात नहीं हो सकी। अब दोनों राज्यों के बीच बैठक की तारीख तय होनी है। ताकि बसों का संचालन दीपावली तक शुरू किया जा सके। लंबे इंतजार के बाद यूपी और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू होगी। इसे लेकर जनपदवासियों में काफी उत्साह है। एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में अभी बसों का संचालन नहीं शुरू हुआ है। शासन स्तर पर तैयारी चल रही है। यहां आदेश आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उम्मीद है कि बसों का संचालन बहुत जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें