बता दें कि इससे पहले बीते नंवबर माह में आजमगढ़ के ही इंद्रदेव शुक्ला को गोवा का डीजीपी बनाया गया था। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी इंद्रदेव शुक्ला आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव के मूलनिवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल चेवता में हु्ई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा तेरही इंटर कॉलेज से हुई।
देवेश चंद्र श्रीवास्तव गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यहां से वर्ष 1991 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई) की डिग्री हासिल की थी। स्नातक करने के बाद देवेश चंद्र का चयन प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था।