फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: घर में सो रही महिला को सांप ने काटा, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Wed, 08 Sep 2021 02:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

महिला हर दिन की तरह रात को भोजन बनाकर और परिवार को खिलाने के बाद सोने चली गई थी। सुबह लगभग चार बजे उसे सांप ने काट लिया। जब परिवार को उसे अस्पताल इलाज के लिए गए, तब तब उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना के सहनूडीह गांव में सो रही महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बरहद थाना के सहनूडी गांव निवासी ऊषा पत्नी मेवालाल ने हर दिन की तरह मंगलवार की रात भोजन बनाकर परिवार के लोगों को दिया और स्वयं भी भोजन कर सोने चली गई। सुबह में लगभग चार बजे उसे सांप ने काट लिया।

महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्यों की नींद खुल गई। महिला ने परिवार के लोगों को बताया कि उसे सांप ने काटा है। तो परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग महिला को लेकर जौनपुर ले गए और वहां एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की भोर में महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग महिला का शव लेकर घर चले आए। शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका के तीन पुत्र हैं। उधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें