फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉजिटिव के आकड़ों में आयी मामूली कमी, 74 मिले नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के बढ़ने की रफ्तार पर शनिवार को कुछ ब्रेक लगा नजर आया। शनिवार को जिले में कुल 74 नए संक्रमित मिले। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 505 पर पहुंच गई है। सर्वाधिक 12 संक्रमित नगर क्षेत्र में मिले है।
विज्ञापन

एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि शनिवार को कुल 1871 लोगों की जांच की गई। जिसमें 72 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इन संक्रमितों के मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 505 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सर्वाधिक 12 पॉजिटिव नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर हुई जांच में मिले है। इसके अलावा अन्य 11, पल्हनी में नौ, जहानागंज, तरवां, लालगंज, मोहम्मदपुर में चार-चार, हरैया, अतरौलिया, मेहनगर में तीन-तीन, फूलपुर, सठियांव, अहरौला, तहबरपुर व महराजगंज में दो-दो तथा बिलरियागंज, मिर्जापुर, रानी की सराय व कोयलसा में एक-एक संक्रमित मिला है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक मिले पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 18706 पर पहुंच गई है। जिसमें 17972 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। - मनोज गोंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें