फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में बढ़ोतरी, कटान शुरू

Tue, 26 May 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं महुला के छितौनी गांव के पास किसानों की भूमि की कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

 बताते चलें कि नेपाल की गंडक नदी में आई बाढ़ का असर जनपद में भी देखने को मिल रहा है। सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर से होकर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर विगत दो दिनों में लगभग एक मीटर बढ़ गया है।

 अचानक बढ़े जलस्तर को देख ग्रामीण दहशत में हैं। आशंका जताई जा रही है कि दो दिन में जलस्तर और बढ़ेगा। वहीं बाढ़ खंड द्वारा महुला गढ़वल बांध पर लगे रेगुलेटरों की मरम्मत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं महुला के छितौनी गांव के पास नदी द्वारा तेजी से कटान की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो दो दिन से हो रही कटान से लगभग पांच से सात एकड़ जमीन कट चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें