फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन की निगरानी में होगी 1548.26 किमी नहर की सिल्ट सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नहरों एवं माइनर की सिल्ट सफाई का उद्देश्य किसानों को उनके खेत तक पानी की उपलब्ध कराना है। नि:शुल्क सिचाई होने से नहरों के माध्यम से फसलों की भरपूर सिचाई भी हो पाती है। सिल्ट सफाई के लिए शारदा सहायक खंड 32 द्वारा 1548.26 किमी लंबी नहर की सफाई के लिए 564.10 लाख का प्रस्ताव भेजा है। सफाई के नाम पर खानापूरी न हो, इसके लिए ड्रोन की निगरानी में काम कराना होगा। इसके जरिए सिल्ट सफाई से पहले और बाद की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कराई जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को खेत की सिंचाई करने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जिले में नहरों का जाल फैला है। ताकि किसान नि:शुल्क अपने खेतों की सिंचाई कर सकें। खरीफ की फसलों की कटाई शुरू हो गई है। अब सिल्ट सफाई की तैयारी चल रही है। शारदा सहायक खंड 23, शारदा सहायक खंड 32, शारदा सहायक 36 जौनपुर व सिंचाई खंड टांडा अंबेडकर नगर ने 378 नहरों की सिल्ट सफाई का प्रस्ताव तैयार किया है। शारदा सहायक खंड 23 द्वारा प्रस्तावित 718.920 किमी. लंबी 155 नहरों की सफाई के लिए 267.55 लाख रुपये भेजा गया है। वहीं शारदा सहायक खंड 32 729.180 किमी की 198 नहरों की सफाई के लिए 252.63 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। शारदा सहायक खंड 36 जौनपुर ने 13.30 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। जिससे 25.680 किमी लंबी आठ नहरों की सिल्ट सफाई होगी। इसी प्रकार सिंचाई खंड टांडा अंबेडकर नगर की प्रस्तावित 17 नहरों की सफाई के लिए 30.62 लाख रुपये तैयार किए हैं। जिसकी लंबाई करीब 74.480 किमी है। उक्त सभी नहरों की लंबाई 1548.26 किमी है। जिनकी सफाई के लिए कुल 564.10 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर सिल्ट सफाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें