अमिलो/अहरौला। जनपद पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में सफल नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार की रात मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी बाजार व अहरौला थाना के वाकरकोल गांव में चोरी की घटनाएं हुई। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दे दिया है।
जमुड़ी गांव निवासी रामचंद्र मौर्या पुत्र रामलखन का स्थानीय बाजार में मेडिकल स्टोर है। रोज की भांति बृहस्पतिवार की शाम वह मेडिकल स्टोर बंद कर घर चले गए । रात में चोर दुकान में घुस गए और गल्ले में रखे छह हजार नकदी के साथ ही हजारों रुपये कीमत की दवाएं चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। अहरौला थाना क्षेत्र के वाकरकोल गांव निवासी वहीद पुत्र पंचू नट बृहस्पतिवार को घर में ताला बंद कर बाजार चला गया। जबकि पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी। ऐसे में सुनसान पाकर चोर वहीद के घर में घुस गए। एक बाक्स में रखा 600 रुपये, कुछ कपड़े, चांदी के पायल समेत अन्य सामान चुरा ले गए । वहीद ने भी घटना के बाबत थाने पर तहरीर दे दिया है।