फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में शिवपाल यादव: सरकार पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप, ज्ञानवापी पर दिया ये बयान

Tue, 01 Aug 2023 03:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इन्होंने जनता से वादा किया था कि उनके खाते में 15 लाख आएंगे लेकिन नहीं आए। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी वहीं नहीं मिली। बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बटन दबाते ही बिजली गुल हो जाती है। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरा देश महंगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। जिसे देश के कर्ज को कम करने का इन्होंने वादा किया था वह कम होने की बजाए बढ़ गया है और सीमाओं पर भी कब्जा बढ़ा है। यह सरकारें हर मोर्चे पर विफल हुई हैं। इन्होंने जनता से झूठ बोला था और जनता इनके बहकावे में आ गई। उक्त बातें सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने मंगलवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया से कही।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhadohi: मीनाक्षी कात्यायन भदोही की नई पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार को चंदौली भेजा गया
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इन्होंने जनता से वादा किया था कि उनके खाते में 15 लाख आएंगे लेकिन नहीं आए। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी वह नहीं मिली। बिजली की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बटन दबाते ही बिजली गुल हो जाती है। पहले इनके द्वारा जो नारे दिए गए उसे पूरा नहीं किया गया। अब इनके द्वारा नौ साल बेमिसाल का नारा दिया गया है। इन नौ सालों में आजमगढ़ ही नहीं पूरे प्रदेश में कोई काम हुए हों तो बताओं। प्रदेश में नेताजी और अखिलेश यादव ने इतने काम किए हैं कि अगर गिनाने बैठें तो कई घंटे लगेंगे। ज्ञानवापी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला न्यायालय में है। उसके द्वारा जो फैसला दिया जाता है उसे सभी को मानना चाहिए। यह सब चुनाव के दौरान भाजपा के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इन्होंने पूरे देश को नौकरशाहों के हवाले कर दिया है। निरहुआ के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह नौटंकी करें। पहले जब वह नौटंकी करते थे तो हम उसमें मुख्य अतिथि होते थे। वह फिर नौटंकी करेंगे और हम मुख्य अतिथि होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें