- ड्राइविंग टेस्ट देने वाले की ऑनलाइन रिकॉर्डिंग की जाएगी।
- कोई भी अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का ड्राइविंग टेस्ट देखना चाहेगा तो ऑनलाइन देख सकेगा।
- टेस्टिंग के सारे विवरण का प्रिंटआउट लिया जाएगा, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।
- ट्रैक में जगह-जगह सेंसर लगेंगे, यदि चालक जरा सी गलती करेगा तो लाल बत्ती जलने लगेगी। गियर या ब्रेक लगाने या क्लच दबाने में चूक हुई तो सेंसर फेल कर देगा।
- ट्रैक पर पहुंचते ही वीडियोग्राफी होने लगेगी।
क्या बोले अधिकारी
हर्रा की चुंगी स्थित आईटीआई मैदान में परिवहन विभाग का डीटीआई यानी ड्राविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनाया गया है। यहां पर अभी तक सेंसर और कमरे नहीं लगाए जा सके थे। शासन की ओर से अब यहां सेंसर और कैमरे लगाए जा रहे हैं। दो से तीन दिन में अंदर यह चालू हो जाएगा। इसके बाद सेंसर बताएगा कि ड्राइविंग टेस्ट में आवेदक फेल है या पास। आवेदक को इसकी जानकारी ऑनलाइन भी मिलेगी।
-एके राजपूत, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आजमगढ़