फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक में छिपाकर रखा था 280 किलो गांजा, STF ने तस्कर को किया अरेस्ट; आजमगढ़ में देनी थी डिलीवरी

Fri, 21 Mar 2025 02:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

मेहनाजपुर पुलिस और एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसने ट्रक के बीच में गांजे को छिपाकर रखा था।
विज्ञापन
एसटीएफ की गिरफ्त में गांजा तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एसटीएफ ने आजमगढ़ में शातिर तस्कर को 280 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक मोबाइल, ट्रक और 1450 रुपये नकद बरामद हुए हैं। एसटीएफ निरीक्षक पुनीत परिहार को सूचना मिली थी कि मेहनाजपुर में एक शातिर भारी मात्रा में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन




आसाम से ट्रक में लदे प्लास्टिक के दाना के बीच गांजा छिपाकर आजमगढ़ ला रहे तस्कर को एसटीएफ वाराणसी ने कस्बा मेहनाजपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 280 किलो गाजा, ट्रक, मोबाइल व 1450 रुपये बरामद किया। पकड़े गए गाजा की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


आरोपी भूपेंद्र कुमार हिमांचल प्रदेश जनपद सोलन थाना कंडाघाट के कांगडाघाट का निवासी है।  वह काफी समय से आजमगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति से संपर्क में था। एसटीएफ निरीक्षक पुनीत परिहार को सूचना मिली थी कि मेहनाजपुर में एक शातिर भारी मात्रा में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसटीएम की टीम सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी।

विज्ञापन

एसटीएफ ने मेहनाजपुर क्षेत्र की घेरेबंदी की। कुछ ही देर में एक ट्रक आता दिखाई दिया। टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। ट्रक की जांच की गई तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार शातिर भूपेंद्र कुमार डिब्रूगढ़ आसाम से दिल्ली के लिए प्लास्टिक का दाना लोड किया था। इसके बाद वह गांजा लोड करने के लिए तेजपुर आसाम गया था। वहां से उक्त ट्रक में प्लास्टिक के दानों के बीच में गांजा छिपाकर ला रहा था। वह आजमगढ़ में प्रशांत राय नाम के किसी व्यक्ति को देने के लिए लाया था। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें