फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लाइनमैन की मौत के मामले में एसडीओ और जेई निलंबित, एसएसओ की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर क्षेत्र के देवरिया गांव में लाइन ठीक करते समय हुई लाइनमैन की मौत के मामले में बुधवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने जेई और एसडीओ को निलंबित कर दिया है। वहीं, संबंधित फर्म ने उपकेंद्र मुबारकपुर में तैनात संविदा एसएसओ को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी रामदुलारे गुप्ता (48) उपकेंद्र मुबारकपुर में संविदा लाइनमैन के रूप से तैनात थे। वह मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे देवली खालसा में शट डाउन लेकर ट्रांसफाॅर्मर का तार ठीक कर रहे थे। इसी दौरान बिजली आ गई। इससे करंट की चपेट में आने से वह नीचे गिर गए। परिजन उपचार के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद अधीक्षण अभियंता द्वितीय दिग्विजय सिंह और क्षेत्र के अधिशासी अभियंता से इसकी जांच कराई गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ संजय यादव ने नियमों के विरुद्ध बिना सुरक्षा किट व चेक लिस्ट को लाइनमैन से सत्यापित कराए बिना ही फोन पर शट डाउन दे दिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा किट का प्रयोग नहीं करने और नियम विरुद्ध शट डाउन देने के कारण पूर्वांचल विद्युत वितरण के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने उपखंड अधिकारी मुबारकपुर अभिषेक राय, अवर अभियंता अमन वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद इन दोनों अभियंताओं को मुख्य अभियंता गोरखपुर द्वितीय संबद्ध कर दिया गया है। वहीं, उपकेंद्र पर तैनात संविदा एसएसओ को संजय यादव को नियमों का पालन न करने पर सेवा समाप्त कर दी गई है।
लाइनमैन की मौत के मामले में एसडीओ और जेई दोषी पाए गए थे। इनको निलंबित कर मुख्य अभियंता वितरण द्वितीय गोरखपुर कार्यालय से संबंद्ध किया गया है। वहीं, संविदा एसएसओ की सेवा समाप्त कर दी गई है। - इंजीनियर रामबाबू, मुख्य अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें