फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बीडीसी पत्नी के अपहरण की झूठी शिकायत करने वाले पति पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव में बुधवार को बीडीसी पत्नी के अपहरण की झूठी शिकायत दर्ज कराने वाले पति पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जब उक्त मामले की जांच तो मामला फर्जी पाया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि हरैया ब्लाॅक में फ्लोर टेस्ट होने वाला है।उसके पिता सेना में कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर वह अपने घर पर परिवार के साथ मौजूद था। उसी समय इलाके के संतोष सिंह , संदीप पटेल, अभिषेक सिंह उर्फ उधम और मुलीराज प्रजापति अवैध असलहों के साथ दो-तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे। इन लोगों ने घर के बाहर असलहों का प्रदर्शन करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दहशत फैलाई। इसके बाद जबरन घर में घुसकर पीड़ित की पत्नी को हथियार के बल पर गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। इस तहरीर पर पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मामला पूरी तरह से फर्जी निकला। अब पुलिस शिकायतकर्ता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी में जुटी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जांच में मामला फर्जी पाया गया है। क्योंकि जब शिकायतकर्ता की पत्नी को फोन किया गया तो वह खुद थाने पर उपस्थित हुईं और उसने इसे फर्जी बताया। मामले में शिकायतकर्ता पर ही मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें