फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और लू के थपेड़ों से झुलसी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप और गर्म हवा के चलते पारे में समय से पहले बढ़ोतरी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर में नगर के मुख्य मार्गों से लेकर बाजारों तक में आवाजाही घट गई है। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, चिकित्सक भी गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। ताकि लोग अपने घरों में सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही दिन में गर्म हवा से लोगों का बुरा हाल है। गर्मी अधिक बढ़ने से शहर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तथा बाजारों में आवाजाही काफी घट गई है। चिकित्सकों का कहना है कि सावधानी बरतकर ही गर्मी से बचाव किया जा सकता है। फिजिशियन चिकित्सक डॉ. एके मिश्रा का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए शरीर को ढककर घर से निकलें। इसके अतिरिक्त भरपूर पेयजल पदार्थों का सेवन करने के साथ-साथ ताजे फल और अधिक से अधिक हरी सब्जियों का सेवन करें। दोपहर में अनावश्यक रूप से घरों के बाहर न घूमे। थोड़ी भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। गर्मी में थोड़ी सी लापरवाही भी घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें