फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी दो दिन और बंद रहेंगे विद्यालय भी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ठंड हवाला देते हुए प्राथमिक से डिग्री कालेज तक में छुट्टी दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से 23 और 24 को छुट्टी की घोषणा की गई है। 25 को क्रिसमस की छुटट्ी है। इससे अब विद्यालय क्रिसमस की छुट्टी के बाद भी खुलेंगे। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से ठंड का हवाला देकर विद्यालय को बंद कराया गया है, लेकिन वास्तविक कारण जनपद में शांति व्यवस्था को बरकरार रखना है।
विज्ञापन

एनआरसी और सीएए को लेकर देश भर में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ये बात सामने आई है कि हिंसा करने वाले किशोर और युवा ज्यादा है। आंदोलन और विरोध की चिंगारी भी कालेजों से होकर निकली है। इस कारण युवाओं को लेकर विशेष सर्तकता बरती जा रही है। शासन की ओर से भी जिलाधिकारियों को भेजे गए निर्देशों में विभिन्न विपक्षी पार्टियों को युवा संगठनों और कालेज का छात्रों को लेकर सतर्क किया गया है। पिछले दिनों प्राथमिक से लेकर डिग्री कालेजों में ठंड को लेकर अवकाश घोषित कर दिया गया था। अब इस छुट्टी को दो दिन 23 और 24 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। 25 को क्रिसमस का अवकाश है। अब विद्यालयों के खुलने की संभावना 25 दिसंबर के बाद ही है।
डीएम एनपी सिंह का कहना है कि ठंड के मद्देनजर प्राथमिक से डिग्री कालेज तक में दो दिन के लिए अवकाश बढ़ाया गया है। आगे का फैसला ठंड को देखते हुए लिया जाएगा। जिन विद्यालयों में परीक्षाएं हो रही हैं, वो अपनी समय सारिणी के अनुसार होती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें