आजमगढ़। हरिहरपुर संगीत संस्थान के निदेशक की ओर से जीडी ग्लोबल स्कूल में 20 नवंबर से तीन दिवसीय सारेगामा कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें ख्यात भजन गायक अनूप जलोटा संगीत की बारीकियां सिखाएंगे।
मुंबई की सारेगामा अकादमी प्रदेश में अपनी पहली संगीत कार्यशाला आजमगढ़ में हरिहरपुर संगीत संस्थान के सहयोग से आयोजित करने जा रही है। संस्थान के निदेशक अजय मिश्र ने बताया कि 20, से 22 नवंबर कार्यशाला होगी, जिसमें आठ वर्ष से 40 वर्ष उम्र तक के कलाकार भाग ले सकेंगे। तीन दिन में संगीत नहीं सीखा जा सकता है। अनूप जलोटा केवल उन बारीकियों को बताएंगे, जिनकी जरूरत रियलिटी शो में होती है। कार्यशाला के अंतिम दिन प्रतियोगिता होगी, जिसमें दस प्रतिभागियों को चुना जाएगा और 22 नवंबर रात में उनका कार्यक्रम होगा।