पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हमारी विजय यात्रा को आगे नहीं बढ़ने दिया गया तो हम साइकल कंधे पर लेकर आगे बढ़ेंगे। पूर्व सीएम के निर्देश पर सपाइयों ने मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जाकर सांकेतिक लोकार्पण कर दिया। सपाइयों ने एक्सप्रेस-वे पर फूल बरसाते हुए साइकिल यात्रा निकाली।
साइकिल यात्रा में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सपाइयों का कहना है कि इस समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही कर चुके हैं। इसलिए हम इसका सांकेतिक लोकार्पण आज कर रहे हैं।
सपाइयों ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा कराए गए कार्यों को भाजपा अपना कार्य बता रही है। साथ ही उसका नाम भी बदल रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का भी नाम बदला गया है। इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नाम समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे था, जिसे भाजपा ने बदलकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे कर दिया।
वहीं लालजीत यादव द्वारा किशुंदासपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अमित यादव, अभिनव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राहुल यादव, सचिन, रवि, शिव, रघुवीर, उत्कर्ष, सौरभ, शंकर विश्वकर्मा आदि लोग उद्घाटन में सम्मिलित रहे।