फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू और शास्त्री को नमन, सिद्धांतों को आत्मसात करने पर बल

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर महात्मा गांधी और लाल बहदुर शस्त्री को श्रद्घांजलि देते डीएम राजेश कुमार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की शनिवार को रिमझिम बारिश के बीच जयंती मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और इन दोनों महापुरुषों को नमन किया गया। सरकारी कार्यालयों के साथ ही जगह-जगह कार्यक्रम, गोष्ठी आयोजित कर बापू और शास्त्री के कार्यों पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। स्कूल कालेजों में भी नमन किया गया।
विज्ञापन

गांधी जयंती के अवसर पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा सामूहिक राष्ट्रगान किया। उन्होंने कहा कि अपने देश में संस्कृति, भाषा और महापुरुषों के प्रति सदैव आदर भाव रहा है। उसे कायम रखने की जरूरत है। वहीं जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार पखनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मोर्चा के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बापू व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। अंबारी: नगर पंचायत कार्यालय माहुल में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान सफाई कर्मियों को ईओ दिनेश चंद्र आर्य ने सम्मानित किया। अंबारी स्थित गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डा. यादवेंद्र आर्य की अध्यक्षता में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान गीता, कुरान शरीफ, गुरु ग्रंथ साहिब एवं बाइबिल का पाठ किया । फूलपुर: भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान के नेतृत्व में महापुरुषों की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति द्वारा राष्ट्रपिता एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती अवसर पर महिला चिकित्सालय में संस्था द्वारा फल वितरण का कार्य किया गया। जिसमें संस्था के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर, इंद्रदेव गुप्ता व रजनीश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे। रानी की सराय: बापू की जयंती पर अमर शहीद इंटर कालेज में 1561 छात्र-छात्राओं में 40395 की छात्रवृत्ति वितरित की गई। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इस्माल फारूकी रहे। वहीं सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रबंधक शैलेश कुमार राय व शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। ई-शान पब्लिक स्कूल रोहुआ, मुस्तफाबाद में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती प्रधानाचार्य दुर्गेश मिश्रा ने मनाई। मेंहनगर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर तहसील परिसर में एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी ने ध्वजारोहण किया। वहीं चेयरमैन अशोक चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया। मेजवां: फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में सामाजिक संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, सरकारी विभागों व कांग्रेज पार्टी कार्यालय में शनिवार को शादाब की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई और उन्हें याद किया। बिंद्राबाजार: पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णा विश्वकर्मा द्वारा बाजार में साफ सफाई के लिए लोगों को उत्साहित किया। निजामाबाद: नगर पंचायत निजामाबाद में रोजगार मेला समर्थन योजना के तहत हस्तशिल्पयों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र निजामाबाद के विनोद राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सोहित कुमार प्रजापति भी शामिल रहे। बूढ़नपुर प्रतिनिधि के अनुसार गांधी शताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा में प्राचार्य डॉ. जेपी मिश्रा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महाविद्यालय में पौधरोपण किया कर साफ-सफाई की। मुबारकपुर प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती थाने व आसपास के शिक्षण संस्थानों में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें