फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट, शहर के प्रमुख स्थानों पर चला सघन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर राजेश तिवारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाको में चेकिंग अभियान चलाया गया। आदर्श रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म व परिसर, रोडवेज परिसर, रोडवेज की बसों व रोडवेज के आसपास के आसपास होटलों, ढाबों आदि स्थानों में गहन तलाशी ली गई। पुलिसबल एवं डॉग स्क्वाड की टीम के साथ शांति व्यवस्था के दृष्टिकोण से शहर में फ्लैगमार्च निकाला गया। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप सरीखा माहौल बना रहा। अभियान में शहर कोतवाल व पुलिस भी शामिल रही।
विज्ञापन

मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। हालांकि कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा गया है। पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। पुलिस ने सोमवार को चेकिंग किया। वहीं क्षेत्राधिकारी रराजेश तिवारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जीआरपी व आरपीएफ का फोर्स स्टेशन पर एकत्रित हो गया। संयुक्त टीमों ने स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने डॉग स्कवायड के संग प्लेटफार्म, पार्सल घर, वेटिंग हाल के अलावा ट्रेनों की इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठे यात्रियों से भी संदिग्धता के आधार पर पूछताछ की। इसके बाद टीम रोडवेज, कचर व सिविल लाइन सहित अन्य भीड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर ली गई है। हर चौराहा, तिराहा व भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। जीआरपी थाना प्रभारी श्यामदेव, आरपीएफ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र मीणा, सिधारी थाना प्रभारी विनय मिश्रा व रानी की सराय थाना प्रभारी समेत शहर कोतवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें