फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उधार पैसा मांगने पर मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर; चार के खिलाफ केस

Sun, 21 Apr 2024 06:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेल्हरापट्टी गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति को दो लाख रुपये उधार दिया था। उधार दिया पैसा मांगने पर मनबढ़ ने उस पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव में आए परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा। पीड़ित ने चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में सेल्हरापट्टी गांव निवासी डबलू यादव ने बताया कि वह गांव के ही सुरेश यादव को दो लाख रुपये उधार दिया हुआ है। शनिवार की रात वह अपने भाई बबलू, भतीजा अमन, भाभी राजमति व पूनम के साथ अपने नए घर से पूराने घर पर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सुरेश यादव मिल गए। जिस पर उसने सुरेश यादव से उधार दिया रुपया मांग लिया।

इसी बात को लेकर सुरेश यादव अपने पुत्र संजव व संदीप के अलावा पुत्री अर्चना के साथ लाठी-डंडा लेकर उस पर हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में उसे तो चोट आई ही साथ ही भाई बबलू, भतीजा अमन, भाभी राजमति व पूनम भी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें