आजमगढ़। मानदेय की मांग को लेकर विकास भवन पर विगत 13 दिन से धरना दे रहे बालश्रम विद्यालय के कर्मचारियों ने शनिवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। साथ ही मांगे पूरी न होने पर कर्मचारियों ने छह जुलाई को सपा जिलाध्यक्ष के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया।
धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि हम कर्मचारी आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। हम लोग यहां के जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। इसके बाद भी हम लोगों को धरना देते हुए 13 दिन बीत गए लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि हमारी समस्याएं सुनने के लिए नहीं आया। अब समय आ गया है कि हम लोग सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के आवास का घेराव करें। सर्वसम्मति से छह जुलाई दिन सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष के आवास को घेरने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर रामजन्म प्रसाद रावत, संजय कुमार यादव, अतुल कुमार, चंद्रिका प्रसाद, रमेश यादव, रामानंद पांडेय, किशुन कुमार चौहान आदि उपस्थित थे।