जब सख्ती के साथ उससे पूछताछ की गई तो उसने पड़ोस के दो सगे भाइयों की करतूत बताई। अस्पताल से आने के बाद परिजनों ने किशोर के परिजनों से इसकी शिकायत की तो वह दवा-इलाज के लिए तैयार हुए। लेकिन उनके मुकरने के बाद परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और दोनों आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामले की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर भीमपुरा थाना पहुंचे, जहां पर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पीड़ित के घर पहुंचकर जानकारी ली और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एवं आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।