डीएम सुहास एलवाई ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। जिम्मेदारों को निर्माण केे मानक के अनुरूप समय से और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना पर कहा कि हर हाल में पात्र अभ्यर्थियों का चयन होना चाहिए क्योंकि यह योजना गरिबों के लिए वरदान है। बताया गया कि जिले में इस बार सबसे अधिक 8 लाख 95 हजार राशन कार्ड बने हैं।
इस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी से संबंधित क्षेत्रों के राशन कार्डों का सत्यापन कराने को कहा।
बोगस और फर्जी राशन कार्डों को 15 दिनों में निरस्त करने का निर्देश दिया। उप श्रमायुक्त को कहा कि प्रत्येक रविवार को जनपद में रहकर साप्ताहिक दुकानों की बंदी को सफल बनाएं और शाम को प्रमाण पत्र भी दें।
छात्रवृत्ति समीक्षा में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस स्कूल के बच्चों की छात्रवृत्ति का डाटा उपलब्ध नहीं करा रहे उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया।डीएम ने लोहिया आवास के चयन में परियोजना निदेशक, डीआरडीए को कहा कि जांच पड़ताल के बाद ही लाभार्थी का चयन करें।
लोहिया ग्रामों में विद्युतीकरण की समीक्षा में नागार्जुना द्वारा बताया गया कि 8147 ग्रामों और पुरवों में विद्युतीकरण कराने के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1645 मजरे का विद्युतीकरण किया गया है।
इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। मार्केटिंग हब की समीक्षा में उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को फायदा मिलना चाहिए। बैठक में डीएम ने कामधेनु, मिनी कामधेनु, हेल्थ सब सेंटर, मुबारकपुर विपणन केंद्र, वैकल्पिक उर्जा, कौशल विकास मिशन, मुख्य देय, विद्युत देय, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, पारदर्शी किसान योजना आदि की विंदुवार समीक्षा किया।
विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को मानक के अनुरूप निर्माण को पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, अर्थ एवं संख्या अधिकारी डा. अर्चना सिंह, सीएमओ डा. काली प्रसाद,
परियोजना निदेशक एसके पांडेय, जिला विकास अधिकारी रंजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रजीत सिंह यादव आदि उपस्थित थे।