फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: 2024 में फिर बनेगी BJP की सरकार, आजमगढ़ में राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार, विपक्ष पर ली चुटकी

Wed, 31 May 2023 07:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अपनी समधिन की तेरहवीं में शामिल होने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को आजमगढ़ जिले के भैरोपुर गांव पहुंचे। यहां मीडिया से बात करते हुए 2024 में फिर से भाजपा सरकार बनने की बात कही। तो वहीं विपक्ष पर चुटकी भी ली। 
विज्ञापन
आजमगढ़ के भैरोपुर गांव में मीडिया से बात करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 में फिर एनडीए की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में चुनाव लड़ा जाएगा। प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनेगी। यह कहना है देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। वह बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव पहुंचे और पत्रकारों से बात भी की।

विज्ञापन


रक्षामंत्री ने कहा कि विपक्ष की एकजुटता का कोई फर्क नहीं पड़ेगा। विपक्ष क्या करेगा, यह उन्हें तय करना है। हमारी जिम्मेदारी सरकार चलाने की है, जिसे बखूबी चला रहे हैं। दिल्ली में पहलवानों के प्रदर्शन व मेडल वापसी से संबंधित सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। हर समस्या का समाधान होगा।

मोदी सरकार में जितने युवाओं को रोजगार मिला है उतना कभी नहीं मिला

रक्षामंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि संसद भवन का लोकार्पण समारोह गौरवांवित करने वाला था। यह संसद का सत्र नहीं बल्कि सार्वजनिक कार्यक्रम था। हर किसी को शामिल होना चाहिए था। रक्षामंत्री ने कहा कि देश में बेरोजगारी दर घटी है। पहले देश में बेरोजगारी दर छह फीसदी से ज्यादा थी, जो अब घटकर 4.6 फीसदी हो गई है।
ये भी पढ़ें: विदाई के बाद रास्ते में अचानक बिदका दूल्हा, दुल्हन को उसके घर लौटाया, कारण हैरान करने वाला

विज्ञापन

युवाओं को रोजगार मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। आंकड़े कली गलत नहीं बोलते हैं। इसे कोई भी देख सकता है। जितने नौजवानों को अब रोजगार मिला है, उतना कभी नहीं मिला था।

रिश्तेदार को दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को हेलिकाॅप्टर से अपराह्न साढ़े चार बजे बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भैरोपुर गांव पहुंचे। एक रिश्तेदार की तेरहवीं कार्यक्रम में हिस्सा आए रक्षामंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, फिर अपनी बेटी अनामिका सिंह उर्फ डाली से मिले। बेटी से करीब 40 मिनट की मुलाकात के बाद हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मीडियाकर्मियों को सुरक्षा घेरे से रखा बाहर

आजमगढ़ आगमन के दौरान रक्षामंत्री को कुछ परिचित लोगों से ही मिलने दिया गया। मीडिया कर्मियों को सुरक्षा घेरे से बाहर रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें