फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने फेरा मेहनत पर पानी, नर्सरी में लाखों का नुकसान

विज्ञापन
निजामाबाद नगर पंचायत के तिग्गीपुर में घुसा पानी। पीने का पानी बाल्टी में लेकर जाता युवक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। डूब क्षेत्र पर खेती-किसानी करने वाले किसानों के साथ ही इस बार पौधशालाओं को भी इस साल भारी नुकसान हुआ है। अत्यधिक बारिश होने की वजह से पौधे बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। सप्ताहभर तक पानी में डूबे पौधे गल गए हैं, जिससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इससे अगले सत्र में पौधारोपण अभियान भी प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा पल्हनी ब्लाक के रेलवे यार्ड में 1.0 हेक्टेयर पौधशाला बनाया गया है। जहां पर विभाग द्वारा पौधे तैयार किए जाते हैं। इस बार अभी तक नर्सरी में कुल करीब एक लाख पौधे तैयार किए गए थे। जिसमें सागवन, बेल, महुआ, चितवन, पाकड़, बरगद, बहेड़ा, अर्जुन, अमरूद व शीशम के पौधे शामिल हैं। उक्त पौधों पर करीब तीन से चार लाख रुपये खर्च किए गए थे। एक सप्ताह पूर्व हुई मूसलाधार बारिश से नर्सरी डूब गई। पौधाशाला में पिछले एक सप्ताह से पानी लगा हुआ है। जिससे पौधे गल गए। इससे विभाग को करीब तीन से चार लाख रुपये नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें