अंबारी। रेलवे सुरक्षा बल व पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल द्वारा रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए शनिवार को फूलपुर और आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक आजमगढ़ अभय कुमार राय के नेतृत्व में सरायमीर से खोरासन रोड के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। खोरासन रोड रेलवे क्रासिंग सहित आसपास के कई स्कूलों में जागरूक किया गया।
चौकी प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल शाहगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान पूरे देश में चल रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को रेलवे ट्रैक के नजदीक न जाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक को पार करते समय समपार अथवा अंडरपास का प्रयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक के पास अथवा ट्रैक पर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए और असामान्य गतिविधियों की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को तत्काल देनी चाहिए। इस मौके पर एसआई लाल सिंह मीना, कमलेश, अशोक कुमार सिंह, अरविंद आदि मौजूद रहे।