फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर उर्वरक की दुकानों पर हुई छापामारी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर गुरुवार को पूरे जनपद में एक साथ तीन टीमों का गठन कर उर्वरक की दुकानों से उर्वरकों के नमूने लिए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान तीनों टीमों ने 31 दुकानों से 30 नमूने लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

पहली टीम जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता और जिला गन्ना अधिकारी अशर्फीलाल की रही। इस टीम ने निजामाबाद, सदर और मेंहनगर तहसील की 12 उर्वरक दुकानों पर छापा डालकर 18 उर्वरकों के नमूने लिए। इस दौरान उमाशंकर यादव छतवारा, एग्री जंक्शन छतवारा और यादव खाद भंडार सलालपुर के अभिलेख अपूर्ण मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। वहीं दूसरी टीम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी संगम सिंह और सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता रामकिंकर द्विवेदी द्वारा मार्टीनगंज, लालगंज और फूलपुर तहसील के आठ उर्वरक दुकानों पर छापा डालकर पांच उर्वरकों के नमूने लिए गए। वहीं तीसरी टीम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुधीर कुमार और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एम प्रसाद द्वारा बूढ़नपुर और सगड़ी तहसील में छापामारी की गई। इस टीम द्वारा 11 उर्वरक प्रतिष्ठानों से सात नमूने जुटाए गए। जिला कृषि अधिकारी डा. उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें