फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान में सेंध काटकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार स्थित छाऊ मोड़ पर सराफ की दुकान से बुधवार रात चोरों ने नकब लगाकर और आलमारी का लाकर काटकर हजारों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जय किशोर सेठ पुत्र चंद्रबली सेठ निवासी मुस्तफाबाद थाना निजामाबाद की संजरपुर बाजार में छाऊ मोड़ पर सपना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की रात दुकान के पीछे की दीवार काटकर चोर अंदर घुस गए। आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें रखी 250 ग्राम चांदी और 10 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी होेने पर दुकानदार ने थाना सरायमीर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें