फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों में ईंटें भरकर छोड़ दी सड़क

विज्ञापन
सड़क पर गड्ढे में डाली गई ईटें - फोटो : samvad
विज्ञापन
रानी की सराय। शहीद्वारा बाजार स्थित हाईवे पर पीडब्ल्यूडी ने गड्ढों की मरम्मत के नाम पर उनमें ईंटें डालकर छोड़ दिए हैं जिससे आवागमन और भी कठिन हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत पहले से ही काफी खराब थी लेकिन मरम्मत के नाम पर की गई यह औपचारिकता आम जनता के साथ मजाक है।
गड्ढों में डाली गई ढीली ईंटें उखड़ रही हैं, जिससे दोपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत की मांग की है।
लोगों का कहना है कि यदि जल्द कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। वहीं इस मामले में पीडब्लूडी के सुमंत कुमार यादव ने बताया कि पानी निकलवाने के लिए जगह नहीं है जो गड्ढा हुआ है उसमें ईंट भरवा दी गई है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें