फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाइडिल कॉलोनी में सात विभागों के कार्यालय, 10 साल से सड़क जर्जर

विज्ञापन
हाईडिल कॉलोनी में जर्जर सड़क।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
आजमगढ़। उपभोक्ता पहले से ही बिजली कटौती, बिलों की गड़बड़ी और मीटर से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, और अब उन्हें विभागीय कार्यालयों तक पहुंचने के लिए हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। 10 साल से अधिक समय से मार्ग जर्जर है लेकिन इसको आज तक बनवाया नहीं जा सका है। उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतें लेकर विभाग तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। हाइडिल कॉलोनी सिधारी में जिले से लेकर मंडल स्तर तक के अधिकारी बैठते हैं। यहां आजमगढ़ के साथ ही मऊ और बलिया जिले के लोग भी आते हैं। कॉलोनी में मुख्य अभियंता वितरण, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता वितरण, ट्रांसमिशन, वर्कशॉप के अलावा विद्युत विजिलेंस, विद्युत थाना, भंडार सहित कई एसडीओ के कार्यालय हैं।
विज्ञापन

कार्यालयों में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं को लेकर आते हैं। हाइडिल चौराहे से लेकर एक्सईएन कार्यालय तक कई जगहों पर मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। सड़क के बोल्डर बाहर निकल गए हैं। मार्ग की हालत खराब हुए 10 साल से अधिक का समय बीत गया है।
सभी अधिकारी प्रतिदिन इसी मार्ग से आते जाते हैं लेकिन किसी जिम्मेदार का ध्यान नहीं जा रहा है। बरसात के समय तो विद्युत थाना और एक्सईएन वर्कशॉप के कार्यालय तक पहुंचना काफी मुश्किल है। कच्चे मार्ग पर पानी भरने से कीचड़ हो गया है। मार्ग की बदहाली के कारण लोगों को हिचकोले खाते हुए पहुंचना पड़ता है। विद्युत विजिलेंस और अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में तो पानी भर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें